रानीपोखरी मंडल अध्यक्ष अरुण शर्मा ने जन्मदिन के मौके पर किया वृक्षारोपण

ज्योति यादव, रानीपोखरी। आज मंडल अध्यक्ष अरुण शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर रानीपोखारी मे कार्यक्रताओ एवं स्थानीय निवासियों द्वारा
वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित कर अध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाऐ दी और साथ ही आज मंडल के मंत्री पंकज नेगी का भी जन्मदिन बनाया गया।
अरुण शर्मा के द्वारा वृक्षारोपण कर समाज को संदेश देने की कोशिश की जीवन के लिए वृक्ष बहुत उपयोगी है। उन्होंने कार्यक्रताओ एवं स्थानीय निवासीयो को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तम मानव जीवन, शुद्ध प्राण वायु एवं जल के लिए वृक्षों का होना बहुत आवश्यक है।
साथ ही मंडल अध्यक्ष ने सभी कार्यक्रताओं और स्थानीय निवासियों का धन्यवाद भी दिया। मंडल के ज्येष्ठ और श्रेष्ठ कार्यक्रता एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य चौ.नवीन जामवाल ने भी अपने संबोधन में वृक्षारोपण और जल संरक्षण के महत्व को सभी को समझाया और जल संरक्षण के उपायों में विस्तार से चर्चा की।
मंडल मीडिया प्रभारी मनोज शर्मा ने भी इस अवसर पर अपने व्यक्तव्य में पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी को विजय बनाने के लिए कार्यक्रताओं को पूर्ण निष्ठा,समर्पण और एकजुट होकर कार्य करने के लिए कहा। मीडिया प्रभारी ने कहा कि पार्टी की सर्वोत्तम विजय ही सभी कार्यक्रताओ का लक्ष्य होना चाहिए।
वृक्षारोपण के इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अरुण शर्मा के संग चौ.नवीन जामवाल, त्रिलोक सिंह रावत, सुभाष रावत, मनोज शर्मा, सतेन्द्र बिनवाल,मनोज भट्ट, विक्रम सिंह भंडारी,संगीता बहुगुणा,जीवन चौहान, पंकज नेगी,संजय असवाल,अभिषेक कृषाली, संदीप भट्ट,नीरज कुमार आदि अनेक जयेष्ठ और श्रैष्ठ भाजपा कार्यक्रता एवं स्थानीय निवासी मौजूद रहे।








































