उत्तराखंडगढ़वालदेहरादून

डोईवाला–रेनेसां ड्रोन स्कूल में मदर्स डे पर मास्टर शेफ प्रतियोगिता का सफल आयोजन

डोईवाला–रेनेसां ड्रोन स्कूल में मदर्स डे पर मास्टर शेफ प्रतियोगिता का सफल आयोजन

ज्योती यादव,डोईवाला। Renaissance Dron School में मदर्स डे के शुभ अवसर पर मास्टर शेफ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी पाक-कला का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य माताओं और बच्चों के बीच प्रेम, सहयोग एवं रचनात्मकता को बढ़ावा देना था।
प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट एवं आकर्षक व्यंजन तैयार किए, जिन्हें स्वाद, प्रस्तुति, रचनात्मकता एवं टीमवर्क के आधार पर परखा गया। विद्यालय परिसर उत्साह और उमंग से भर गया तथा सभी ने इस आयोजन का भरपूर आनंद लिया।
विद्यालय के एमडी मनीष वत्स, प्रधानाचार्य संजय वशिष्ठ एवं एडमिन संजय जिंदल ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं पारिवारिक संबंधों को सुदृढ़ बनाती हैं।
कार्यक्रम का सफल संचालन प्रियंका खंडूरी एवं अर्चना ध्यानी ने किया, जबकि कार्यक्रम की समन्वयक रुचि नेगी रहीं। उनके कुशल निर्देशन एवं प्रबंधन से कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को उनके शानदार कार्य के लिए पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे प्रतिभागियों का उत्साह और बढ़ा।
कार्यक्रम की फोटोग्राफी कवरेज अंकिता एवं कंचन मैम द्वारा बेहतरीन ढंग से की गई, जिससे इस यादगार आयोजन के सुंदर क्षणों को संजोया जा सका।
अंत में विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए माताओं के प्रेम, समर्पण एवं त्याग को नमन किया तथा सभी को मदर्स डे की शुभकामनाएँ दीं। यह आयोजन सभी के लिए यादगार एवं प्रेरणादायक रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
google.com, pub-3499213414506936, DIRECT, f08c47fec0942fa0