उत्तराखंडगढ़वालदेहरादून

डोईवाला–10वीं CBSE बोर्ड में अर्नव सिप्पी ने 97.2% लाकर किया अपने माता–पिता और स्कूल का नाम रोशन…

डोईवाला–10वीं CBSE बोर्ड में अर्नव सिप्पी ने 97.2% लाकर किया अपने माता–पिता और स्कूल का नाम रोशन...

ज्योती यादव,डोईवाला। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा के घोषित परिणामों में रेनेसां स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शानदार सफलता हासिल की। इस वर्ष के परिणाम छात्रों की कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन का स्पष्ट प्रमाण हैं।
विद्यालय के मेधावी छात्र अर्नव सिप्पी ने 97.2% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया और स्कूल का नाम गौरवान्वित किया।
अन्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों में आकांक्षा ने 96%, खुशी वाधवा ने 94%, संदेश सैनी ने 94.0%, आदित्य भटनागर ने 94.2% तथा प्रेक्षा ने 90.2% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट उपलब्धि दर्ज की।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री संजय वशिष्ठ तथा स्कूल प्रबंधक श्री मनीष वत्स ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग को दिया।
साथ ही विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी संजय जिंदल तथा शिक्षकों रश्मि नेगी एवं संदीप सिंह ने भी छात्रों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय परिवार ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणामों की अपेक्षा जताई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
google.com, pub-3499213414506936, DIRECT, f08c47fec0942fa0