उत्तराखंडगढ़वालदेहरादून

डोईवाला–केशवपुरी वार्ड-11 में 5 लाख की लागत से बनेगी नई सड़क, विधायक बृजभूषण गैरोला ने किया भूमि पूजन….

डोईवाला–केशवपुरी वार्ड-11 में 5 लाख की लागत से बनेगी नई सड़क, विधायक बृजभूषण गैरोला ने किया भूमि पूजन....

ज्योती यादव,डोईवाला। नगर पालिका परिषद डोईवाला के वार्ड नंबर-11 केशवपुरी क्षेत्र के लोगों को जल्द ही जर्जर और गड्ढों वाली सड़क से राहत मिलने जा रही है। मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला ने 5 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क का विधिवत भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के 200 से अधिक परिवारों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा और वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी।
भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य प्रत्येक वार्ड और प्रत्येक बस्ती तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए लगातार सड़क, पेयजल, बिजली और अन्य जनसुविधाओं को मजबूत करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि केशवपुरी में लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है।
विधायक ने कहा कि उनका प्रयास है कि क्षेत्र का कोई भी मोहल्ला या गली विकास से अछूता न रहे। उन्होंने अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए ताकि लोगों को जल्द से जल्द बेहतर सड़क सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और जनसमस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है।
जानकारी के अनुसार लगभग 120 मीटर लंबी इस सड़क का निर्माण कार्य एक महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। सड़क बनने के बाद स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी, साथ ही बरसात के मौसम में कीचड़ और जलभराव जैसी समस्याओं से भी राहत मिलेगी।
वार्ड नंबर-11 के सभासद अमित कुमार ने बताया कि क्षेत्रवासी लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। सड़क की खराब स्थिति के कारण रोजाना लोगों, विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। गड्ढों और टूटी सड़क के कारण दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती थी। उन्होंने कहा कि अब नई सड़क बनने से लोगों की वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान होगा और पूरे क्षेत्र में आवागमन सुगम हो जाएगा।
स्थानीय नागरिकों ने भी सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताते हुए विधायक बृजभूषण गैरोला का आभार व्यक्त किया। लोगों ने उम्मीद जताई कि निर्धारित समय के भीतर गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूरा होगा और क्षेत्र को एक बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी।
इस मौके पर डोईवाला नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रम नेगी, सभासद अमित कुमार व बड़ी संख्या में स्थानीय महिला युवा मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
google.com, pub-3499213414506936, DIRECT, f08c47fec0942fa0