उत्तराखंडगढ़वालदेहरादून

7 लाख की लागत से नगर पालिका बना रही केशवपुरी में छोटे बड़े 12 पुलिया, महीनों से परेशान स्थानीय लोगों को मिलेगी सुविधा….

7 लाख की लागत से नगर पालिका बना रही केशवपुरी में छोटे बड़े 12 पुलिया, महीनों से परेशान स्थानीय लोगों को मिलेगी सुविधा....

ज्योती यादव डोईवाला। डोईवाला केशवपुरी के वार्ड नंबर 11 में टूटे,क्षतिग्रस्त हालत में पड़े पुलियों का कार्य शुरू हो गया है। बता दे कि वार्ड नंबर 11 केशव पुरी में 1 महीने पूर्व सिंचाई नहर के ऊपर बना पुलिया क्षतिग्रस्त हो गया था जिससे स्थानीय लोगों को काफी दिक्कत परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं कई बार तो सिंचाई नहर का पानी लोगों के घरों में भी घुस गया,वह पुलिया टूटने,आवाजाही अवरुद्ध होने से स्थानीय लोगों को आने जाने में भी काफी दिक्कत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इस समस्या को देखते हुए वार्ड नंबर 11 के सभासद अमित कुमार द्वारा नगर पालिका को पुलिया निर्माण का प्रस्ताव दिया गया तत्पश्चात नगर पालिका द्वारा लगभग 7 लाख की लागत से करीब 12 छोटे बड़े पुलिया निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। उम्मीद है जल्द ही लोगों को सुविधा मिलने शुरू हो जाएगी।

स्थानीय निवासी सीमा देवी ने बताया कि सिंचाई नहर पर बने पुलिया के टूट जाने से आवाजाही अवरुद्ध हो गई है काफी दिक्कत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है सभासद द्वारा पुलिया निर्माण कार्य शुरू होने पर सीमा देवी ने सभासद व नगर पालिका का धन्यवाद किया।
वही सभासद अमित कुमार का कहना है कि नगर पालिका द्वारा वार्ड नंबर 11 में छोटे बड़े 12 पुलियों का कार्य शुरू किया गया है जिसका कार्य लगभग एक सप्ताह में पूर्ण हो जाएगा, सभासद अमित कुमार द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी का धन्यवाद किया, और बताया कि आज गुरुवार को केशव पुरी में नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी द्वारा इंटर-लॉकिंग टाइल सड़क का भी शिलान्यास किया गया है। इस दौरान सुनीता, सीमा देवी, रश्मि गोयल,रेखा,राखी, रिंकी, अरुणा आदि मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
google.com, pub-3499213414506936, DIRECT, f08c47fec0942fa0