उत्तराखंडगढ़वालदेहरादून

डोईवाला: गन्ना सचिव एस.एन. पांडे ने निदेशक मंडल की बैठक ली, मशीनों की मरम्मत और श्रमिक सुरक्षा पर दिया जोर…

डोईवाला: गन्ना सचिव एस.एन. पांडे ने निदेशक मंडल की बैठक ली, मशीनों की मरम्मत और श्रमिक सुरक्षा पर दिया जोर...

ज्योती यादव,डोईवाला। सचिव, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, उत्तराखंड शासन सुंदर नारायण पांडे ने डोईवाला शुगर मिल का स्थलीय निरीक्षण किया और डोईवाला एवं किच्छा चीनी मिल की निदेशक मंडल / समीक्षा बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में प्रबंध निदेशक प्रकाश चंद दुमका, गन्ना आयुक्त प्रमोद सिंह मालोतिया, गन्ना आयुक्त अजयवीर सिंह, अधिशासी निदेशक हिमानी पाठक, संयुक्त आयुक्त विजय पांडेय, महाप्रबंधक हरिओम अधिकारी / निदेशक मौजूद रहे।

सचिव/प्रशासक द्वारा डोईवाला व किच्छा चीनी मिल की निदेशक मंडल एवं समीक्षा बैठक के दौरान मिल के अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने अधिकारियों को कृषक एवं जनहित में धरातल पर उत्कृष्ट कार्य करने तथा मिल का आगामी पेराई सत्र 2026-27 के संचालन हेतु पेराई सत्र पूर्व समस्त स्टेशनों का ट्रायल अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डोईवाला चीनी मिल के अधिशासी निदेशक अजयवीर सिंह ने बैठक में बताया कि मिल की मशीनरी अधिकांश पुरानी हो चुकी है, जिसमें कुछ स्टेशनों/मशीनों में बदलाव कर मिल की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने हेतु सुधार किया जा सकता है, जिसके लिए उन्होंने उत्तराखंड शासन से डोईवाला चीनी मिल को वित्तीय सहायता दिलवाने का अनुरोध किया।

बैठक के उपरांत सचिव, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग द्वारा मिल का निरीक्षण कर शिफ्ट एवं मेंटेनेंस संबंधी कार्यों का जायजा लिया गया तथा मौके पर मिल अधिकारियों को साफ-सफाई एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए निर्देशित किया गया।

मिल के निदेशक मंडल के दौरान उपस्थित अधिकारियों के साथ-साथ डी0पी0शर्मा, सुनील चन्द्र बिष्ट, आशुतोष अंथवालिया, सर्वजीत सिंह, अरविन्द शर्मा, मनोज राठी, एके पांडेय, मांग सिंह, अब्बार सिंह, अंकित सिंह, अमरजीत सिंह, शिवानी वर्मा, सुमन चौधरी, नरेन्द्र कुमार, दीपक विश्वकर्मा इत्यादि उपस्थित रहे।

मिल के श्रमिक प्रतिनिधियों ने सचिव, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग द्वारा पहली बार निरीक्षण स्थल की बैठक मिल में आकर किए जाने के लिए आभार व्यक्त किया तथा उन्होंने बताया कि विगत कई वर्षों में गन्ना विभाग के समस्त अधिकारी मिल में एक साथ पहुंचे हैं, जिससे कर्मचारियों में काफी उत्साह है। श्रमिक प्रतिनिधियों द्वारा कर्मचारियों की पूर्व में की गई वेतन कटौती के स्थान पर पुनर्निर्धारित वेतनमान बहाल करने की मांग को प्रमुखता से रखा। इस सम्बन्ध में सचिव/प्रशासक द्वारा श्रमिक प्रतिनिधियों की मांग को गम्भीरता से सुना गया तथा मौके पर मौजूद सम्बन्धित उच्च अधिकारियों को उक्त प्रकरण सम्बन्धी अभिलेखों का विस्तृत परीक्षण कर यथाशीघ्र आख्या उनके समक्ष प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया। श्रमिक प्रतिनिधियों द्वारा सचिव/प्रशासक को ज्ञापन भी प्रेषित किया गया। इस दौरान कमल बहादुर, दिनेश वर्मा, सतविंदर सधु इत्यादि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
google.com, pub-3499213414506936, DIRECT, f08c47fec0942fa0