उत्तराखंडगढ़वालदेहरादून

डोईवाला–राजीव नगर आंगनवाड़ी केंद्र में बाल मेले का आयोजन, बच्चों के समग्र विकास पर हुआ विमर्श…

डोईवाला–राजीव नगर आंगनवाड़ी केंद्र में बाल मेले का आयोजन, बच्चों के समग्र विकास पर हुआ विमर्श...

ज्योती यादव,डोईवाला। बाल विकास विभाग की ओर से अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोग से राजीव नगर फर्स्ट व राजीव नगर सेकंड आंगनवाड़ी केंद्र में बाल मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों के सर्वांगीण विकास को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया और महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श भी किया गया।
कार्यक्रम में बाल विकास की सेक्टर सुपरवाइजर माधुरी वादिनी तिवारी ने बच्चों के मानसिक, शारीरिक एवं बौद्धिक विकास के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक बाल्यावस्था में सही मार्गदर्शन और पोषण से बच्चों का भविष्य मजबूत बनता है।

वहीं आंगनवाड़ी कार्यकत्री सीमा देवी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए आंगनवाड़ी केंद्रों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इन केंद्रों के माध्यम से बच्चों को पोषण, शिक्षा और संस्कार एक साथ मिलते हैं, जो उनके समग्र विकास में सहायक होते हैं।कार्यक्रम में 40 बच्चों ने प्रतिभाग किया।

बाल मेले के दौरान बच्चों के लिए विभिन्न खेलकूद, शैक्षिक गतिविधियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में अभिभावकों को भी बच्चों की देखभाल और पोषण से संबंधित जानकारी दी गई।
इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, अभिभावक और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम की सराहना की।
प्रोग्राम में नगर पालिका अध्यक्ष,करन बोहरा, पार्षद अमित कुमार,सभासद प्रतिनिधि अनुज कालरा, पेले भाई ,राम मूर्ति ताई, सुरेंद्र सिंह लोधी, सेक्टर सुपरवाइजर श्रीमती माधुरी वादिनी तिवारी, सीमा देवी,रश्मि, कुसुम, सरिता, संतोष,लक्ष्मी, प्रभा,अनीता, ममता, सुनीता एवं सहायिकाएं व अभिभावक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
google.com, pub-3499213414506936, DIRECT, f08c47fec0942fa0