उत्तराखंडगढ़वालदेहरादून

देवभूमि उत्तराखंड से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष लगाव – नितिन पटेल

ज्योति यादव,डोईवाला। घर घर महा जनसंपर्क अभियान के तहत आज गुजरात के पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल उत्तराखंड आने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनेकों जगह स्वागत किया।
भाजपा जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल के नेतृत्व में चले कार्यक्रम में गुजरात के पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने देवभूमि उत्तराखंड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष लगाव है उनका यहां कर्म और मर्म का रिश्ता है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 साल के कार्यकाल में उन्होंने उत्तराखंड के लिए लाखों-करोड़ों कार्यों की मंजूरी दी, देवभूमि उत्तराखंड राज्य इसलिए तेजी से विकास की ओर अग्रसर है उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश एक भारत श्रेष्ठ भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी के सफलतापूर्वक 9वर्ष के कार्यकाल में पुरी दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ाया है उन्होंने कहा कि 140 करोड़ की जनसंख्या को सभी प्रकार की सुविधा से शिक्षा,युवाओं को रोजगार, आयुष्मान जैसी अनेकों सुविधा का लाभ जनता को मिल रहा है कांग्रेस जो 70 साल में नहीं कर पाई वो नरेंद्र मोदी सरकार ने 9 साल ने कर दिखाया ।

पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ, सबका विकास और सभी के सहयोग से देश को एक नई दिशा मे ले जा रहे हैं वह दिन दूर नहीं जब विश्व पटल पर भारत का प्रथम स्थान पर होगा।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कविता शाह, जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, जिला मंत्री उषा कोठारी, ईश्वर चंद्र अग्रवाल, रविंदर बेलवाल,नितिन कोठारी, मनीष नैथानी, सुरेश सैनी, प्रेम सिंह पम्मी राज, पंकज शर्मा मंगल रौथाण, विनय कंडवाल, शिखा शर्मा, गीतांजलि रावत अंकित काला, संतोषी बहुगुणा सुषमा चौधरी, बख्तावर सिंह और ललित पंत आदि अनेकों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
google.com, pub-3499213414506936, DIRECT, f08c47fec0942fa0