
देहरादून – गुरुवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं के 305 नए चैम्बर्स का उद्घाटन किया। आपको बता दें कि इन चैंबर्स में 610 अधिवक्ताओं के बैठने की व्यवस्था की गई है। इस दौरान गणेश जोशी ने नए चेंबरस बन जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए अधिवक्ताओं को बधाई दी उन्होंने कहा कि नए चैंबर्स बनने से अधिवक्ताओं को काम करने में सहूलियत मिलेगी इस दौरान बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के सदस्य राकेश गुप्ता सहित एसोसिएशन के पदाधिकारी वह कई अधिवक्ता मौजूद रहे ।







































