
ज्योती यादव,डोईवाला। डोईवाला आंगनबाड़ी केंद्र राजीव नगर 2 में बुधवार को मोटापा और एनीमिया को लेकर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को जागरूक किया गया आंगनबाड़ी केंद्र द्वितीय में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को आंगनबाड़ी कार्यकत्री सीमा देवी ने एनीमिया के लक्षणों वर्णों और रोकथाम के उपाय के बारे में विस्तार से बताया कहा कि एनीमिया आयरन की कमी से होता है इसके लिए हरी सब्जियां,दालें, फल और आयरन युक्त आहार जैसे पलक, अनार और गुड़ आदि का सेवन करना चाहिए महिलाओं को कार्यक्रम के माध्यम से बताया गया कि असंतुलित आहार और शारीरिक निष्क्रियता से मोटापा बढ़ रहा है मोटापा बढ़ने से हृदय रोग मधुमेह जैसी गंभीर बीमारियां शरीर में आ जाती हैं बताया कि एनीमिया युक्त भारत के तहत ऐसे कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं कार्यक्रम में संतोष,कुसुम, लक्ष्मी ,उषा, सरिता ,बबीता, सुनीता, सोनिया ,राखी आदि तमाम महिलाएं मौजूद रहीं।







































