उत्तराखंडगढ़वालदेहरादून

ग्राम सभा माजरी ग्रांट के शेरगढ़ गाँव वार्ड नंबर 7 में गुलदार का आतंक, लोगों में दहशत

ग्राम सभा माजरी ग्रांट के शेरगढ़ गाँव वार्ड नंबर 7 में गुलदार का आतंक, लोगों में दहशत

ज्योती यादव, डोईवाला। ग्रामसभा माजरी ग्रांट के शेरगढ़ वार्ड नंबर 7 में रिहायशी इलाकों में गुलदार की लगातार बढ़ती आवाजाही से स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। बीती रात लगातार तीसरे दिन भी गुलदार आबादी के बीच घुस आया और एक घर के अंदर से सुखविंदर सिंह फौजी के पालतू कुत्ते को अपना निवाला बना गया।

लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में दहशत व्याप्त है। ग्रामीणों का और उपप्रधान गुरजीत कौर का कहना है कि शाम ढलते ही बच्चों और बुजुर्गों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। ग्राम प्रधान निशा देवी और उपप्रधान गुरजीत कौर ने वन विभाग से तत्काल कार्रवाई करते हुए गुलदार को पकड़ने तथा क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से अपील की है कि इस गंभीर समस्या का जल्द समाधान किया जाए, जिससे क्षेत्रवासियों को भय के माहौल से राहत मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
google.com, pub-3499213414506936, DIRECT, f08c47fec0942fa0