देहरादून : दून अस्पताल के कोरोना वार्ड में एबीवीपी कार्यकर्ताओं के पहुंचने पर उत्तराखंड कांग्रेस ने सवाल उठा रही है । आपको बता दें, कि कांग्रेस ने इसे आपदा में राजनीति का उदाहरण करार दिया है । हाल ही में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री स्वास्थ्य, महानिदेशक, सीएमओ, दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के साथ ही डीएम देहरादून को बताना चाहिए कि क्या कोविड प्रोटोकॉल अब बदल गया है, क्या अब संक्रमित मरीज के पास अब कोई भी व्यक्ति तीमारदारी के लिए जा सकता है । साथ ही धस्माना ने कहा कि पिछले साल जब उत्तराखंड में कोविड संक्रमण का पहला मामला सामने आया था, तब वह स्वास्थ्य विभाग की कोरोना से लड़ने की तैयारियो का जायजा लेने दून अस्पताल पहुंचे थे, तो तत्कालीन सरकार ने उन्हें 28 दिनों के लिए क्वॉरेंटाइन कर दिया था लेकिन अब उसी हॉस्पिटल में कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाई जा रही है और राज्य सरकार इस पर चुप है ।
Related Articles
उत्तराखंड में आने वाले दिनों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, वैज्ञानिकों ने किया अलर्ट जारी
November 15, 2021
सुमन रानी पंचभैया बनी कांग्रेस महिला श्यामपुर ब्लॉक अध्यक्ष व तुलसी पांडे को मिली महिला कांग्रेस रायवाला ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी
August 13, 2023





































