Illegal Construction : देहरादून : ग्राम पंचायत बिधोली, ब्लॉक सहसपुर तहसील विकासनगर जिला देहरादून के ग्राम प्रधान श्रीमती विमलेश गुलेरिया एवं प्रधान पति धीरज गुलेरिया द्वारा वन विभाग की भूमि पर जेसीबी द्वारा व्यक्तिगत लाभ एव भू- माफियाओ को लाभ पहुंचाने के लिए वन विभाग की जमीन पर अवैध तरीके से सड़क का निर्माण कराया जा रहा है।
Illegal Construction : सिंचाई विभाग की नहर भी तोड़ दी गई
जिसमें सिंचाई विभाग की नहर भी तोड़ दी गई जिससे ग्राम वासियों के खेत में पानी पहुंचाया जाता था। पानी न पहुचने की वजह से फसलों को नुक़सान हो रहा है। जिसकी शिकायत पूर्व ग्राम वासियों ने वन विभाग एवं सिंचाई विभाग से की जिसके बाद अवैध रूप से चल रहे कार्य पर रोक लगा दी गई। करीब 1 साल तक कार्य बन्द रहा और अब फिर दोबारा ग्राम प्रधान पति द्वारा अवैध रूप से वन विभाग में सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है।
Illegal Construction : ग्राम- वासियों ने आपत्ति जताई है
वन संपदा को भारी नुकसान पहुँचाया जा रहा है। जिस पर ग्राम- वासियों ने आपत्ति जताई है आरोप लगाया है की जब ग्राम प्रधान अपने पद का दुरुपयोग कर रहा हैं। ग्राम-वासियों का कहना है कि उपरोक्त ग्राम प्रधान एवं ग्राम प्रधान पति द्वारा वन विभाग की भूमि में अतिक्रमण के संबंध में जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाए।








































