
ज्योती यादव,डोईवाला। ग्राम पंचायत जीवनवाला के अंतर्गत फतेहपुर टांडा के वार्ड 5 और वार्ड 6 में इस रविवार को सरदार सोहन सिंह चौक से पंचायत घर तक स्वच्छता अभियान चलाया गया।
अभियान में ग्राम प्रधान सरदार गुरजीत सिंह, उप प्रधान दीवान सिंह सजवाण, वार्ड सदस्य श्रीमती डिम्पल सैनी, श्रीमती परविन्द्र कौर, श्री अजीत सिंह हन्नी, महिला मंगल दल की बहनें श्रीमती मीना नेगी, श्रीमती किरण गौड़, समाजसेवी ,जुगल पाल, तनुज कुमार, युवा साथी सुखविंदर सिंह, पूर्व वार्ड सदस्य रमनदीप सिंह, राजन पाल, सम्मानित माताएं श्रीमती गोमती देवी, श्रीमती मंजू देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में हिमालयीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज से चेतन गौर और श्रीमती विदुषी निशंक भी विशेष रूप से शामिल हुईं।
ग्राम प्रधान सरदार गुरजीत सिंह ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि हर रविवार की तरह आज भी गांव में स्वच्छता के साथ वृक्षारोपण भी किया गया। उन्होंने अपील की कि आने वाले रविवार को और अधिक लोग इस अभियान से जुड़ें।
ग्राम प्रधान ने कहा कि “आइए संकल्प लें कि हर रविवार कुछ समय अपने गांव की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए देंगे। एक छोटा प्रयास पूरे गांव की तस्वीर बदल सकता है।”








































