उत्तराखंडगढ़वालदेहरादून

डोईवाला–ग्राम प्रधान के दो बीडीसी के चार और ग्राम पंचायत सदस्य पद के 50 नामांकन खारिज…

डोईवाला–ग्राम प्रधान के दो बीडीसी के चार और ग्राम पंचायत सदस्य पद के 50 नामांकन खारिज...

ज्योती यादव,डोईवाला। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए तीन दिनों से चली आ रही नामांकन जांच की प्रक्रिया बुधवार देर शाम तक चलती रही जानकारी के अनुसार ग्राम प्रधान के दो ,क्षेत्र पंचायत सदस्य के चार, और ग्राम पंचायत सदस्य के 50 नामांकन खारिज हुए हैं। खंड विकास अधिकारी सोनम गुप्ता ने बताया कि डोईवाला ब्लॉक में 40 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 169 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किए थे जिसमें से चार प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त हो गए हैं इसी तरह 38 ग्राम प्रधान पद के लिए 190 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा किए थे जिसमें से दो खारिज हो गए हैं ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 410 पद के सापेक्ष 673 नामांकन पत्र जमा हुए थे जिसमें से 50 उम्मीदवारों के नामांकन खारिज हो गए हैं बताया कि दूधली क्षेत्र पंचायत सदस्य सीट पर एकमात्र नामांकन पत्र जमा हुआ था। जिससे प्रत्याशी का निर्विरोध निर्वाचित होना तय हो गया है। बता दे की दूधली सीट पर कांग्रेस पीसीसी सदस्य गौरव चौधरी ने नामांकन किया था एकमात्र नामांकन होने से गौरव का निर्विरोध निर्वाचित होना तय हो गया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
google.com, pub-3499213414506936, DIRECT, f08c47fec0942fa0