उत्तराखंडगढ़वालदेहरादून

डोईवाला–जसवीर सिंह जस्सी ने जीवन वाला ग्राम प्रधान पद से उम्मीदवारी वापस लेकर चौंकाया….

डोईवाला–जसवीर सिंह जस्सी ने जीवन वाला ग्राम प्रधान पद से उम्मीदवारी वापस लेकर चौंकाया....

ज्योती यादव,डोईवाला। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन वापसी की प्रक्रिया के तहत बृहस्पतिवार नाम वापसी के अंतिम दिन कुछ चौंकाने वाले नाम वापसी सामने आए हैं,सर्वाधिक चर्चा में रहे जीवन वाला ग्राम प्रधान पद के युवा उम्मीदवार जसबीर सिंह जस्सी ने अचानक अपना नाम वापस ले लिया, हालांकि उन्होंने कहा है कि जीवन वाला ग्राम पंचायत के विकास में उन्होंने यह फैसला लिया है बता दें कि किसान आंदोलन से चर्चाओं में आए फतेहपुर निवासी जसवीर सिंह जर्सी लंबे समय से ग्राम प्रधान पद के लिए तैयारी में कर रहे थे अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए सीट आरक्षित होने से उनका मजबूत दावा बना लेकिन नाम वापसी के अंतिम दिन अचानक उन्होंने उम्मीदवारी छोड़ दी। जसवीर सिंह जस्सी ने बताया कि उनका लक्ष्य जीवन वाला ग्राम पंचायत का विकास होना है यदि कोई जिम्मेदार व्यक्ति सामने आकर विकास करने का दावा कर रहा है तो उनके लिए पहले गांव का विकास है उन्होंने कहा कि क्षेत्र के तमाम लोगों और अपने समर्थकों से सहमति लेने के बाद ही वह उम्मीदवारी छोड़ रहे हैं उन्होंने कहा कि गांव के हित के लिए वह सदैव सक्रिय होकर काम करते रहेंगे जीवन वाला के पूर्व प्रधान सुंदर दास ने बताया कि जसवीर सिंह जस्सी का निर्णय ग्राम हित में है और सभी लोग उनका समर्थन कर रहे हैं उनके इस निर्णय से अच्छे परिणाम सामने आएंगे और गांव का विकास तेजी से होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
google.com, pub-3499213414506936, DIRECT, f08c47fec0942fa0