देहरादून: यातायात पुलिस द्वारा मनाये गये 32 वें सडक सुरक्षा माह का आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय देहरादून में समापन किया गया। पुलिस अधीक्षक यातायात स्वप्न किशोर सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय सभागार में उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं गणमान्य व्यक्तियों को सडक सुरक्षा के उद्देश्य एवं इसके महत्व के सम्बन्ध में जानकारी दी। निबंध व पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में एसएसपी योगेन्द्र सिंह रावत ने यातायात के प्रति व्यवहार को अपने दैनिक क्रिया-कलापों में सम्मिलित करने, यातायात के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का नियमित निर्वहन करने एवं यातायात नियमों को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाये जाने की अपील की। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील करते हुए नाबालिग को वाहन चलाने के लिए नहीं देने की बात की।
Related Articles
देहरादून की तेजतर्रार एसपी सिटी सरिता डोभाल के पर्यवेक्षण में उनकी टीम द्वारा चंद घंटों में लूट का किया बड़ा खुलासा
May 7, 2022
12 व 13 दिसम्बर को वोटर लिस्ट में नाम की पुष्टि एवं मतदाता पंजीकरण के लिए होगा स्पेशल ड्राइव का संचालन
December 11, 2020






































