
देहरादून – उत्तराखंड डीजीपी अशोक कुमार की फेसबुक पर बनाई गई फेक आईडी का मामला हाल ही में संज्ञान में आया था । पुलिस द्वारा की गई छानमीन करने पर अभियुक्त प्रोफेशनल साईबर अपराधी लग रहे हैं जिनका कनेक्शन बिहार, झारखण्ड तथा राजस्थान से प्रतीत हो रहा है।पुलिस महानिरीक्षक मुरूगेशन ने इस मामले की जांच करने के लिए 06 टीमें बनाई है जो कि इस प्रकरण की जांच करेंगी। साथ ही इन राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों से वार्ता की गई, जल्द ही इस प्रकरण का खुलासा कर लिया जायेगा।
इसके साथ ही पुलिस महानिरीक्षक ने पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से पुलिस महानिरीक्षक कुमांयू परिक्षेत्र, पुलिस उपमहानिरीक्षक, गढवाल परिक्षेत्र एवं समस्त जनपदों के प्रभारियो के साथ समीक्षा की । साथ ही समस्त जनपद प्रभारियों को ये निर्देश दिए कि उनके जनपदों में रजिस्टर साईबर क्राईम से सम्बन्धित समस्त केसों का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाए, इसके लिये अगर अन्य राज्यों में टीमों को भेजना पडे तो वह कार्यवाही की जाए।








































