Cricket Match Between CM XI and BJYM : देहरादून: आज देहरादून में CM एलेवन और BJYM के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेल जा रहा है। इस मैच में भाजयुमो ने टॉस जीतकर सीएम इलेवन को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। सीएम इलेवन की ओर से सीएम पुष्कर सिंह धामी और DIG/SSP देहरादून जन्मेजय खंडूरी ओपनिंग करने उतरे।
Cricket Match Between CM XI and BJYM : सीएम धामी हल्के चोटिल भी हो गए
वही खेल के दौरान सीएम धामी को चोट लग गई। इस मैच में भाजयुमो ने टॉसV जीतकर सीएम इलेवन को पहले बल्लेबाजी का मौका दिया। पहली पारी में सीएम धामी की टीम ने सूर्या इलेवन की टीम को 50 रन का लक्ष्य दिया। मुख्यमंत्री और टीम के कैप्टन धामी ने नाबाद रहकर 13 रन बनाए। सीएम धामी ने दो चौके लगाए। हालांकि, पारी के अंत में सीएम धामी हल्के चोटिल भी हो गए। लेकिन, उनकी चोट गंभीर नहीं है। 7-7 ओवर के इस मैच में भाजपा युवा मोर्चा की ओर से भाजयुमा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने गेंदबाजी का क्रम संभाला।
Cricket Match Between CM XI and BJYM : धामी की टीम 4 रनों से जीतने में कामयाब
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की टीम मुकाबला 4 रनों से जीतने में कामयाब हुई। अंतिम ओवर में युवा मोर्चा की टीम को जीत के लिए 8 रनों की जरूरत थी, लेकिन युवा मोर्चा की टीम अंतिम ओवर में मात्र 3 रन ही बना पाई। इस तरह रोमांचक मुकाबले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की टीम जीत हासिल करने में कामयाब हुई।








































