देहरादून – उत्तराखंड में फिल्मों की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए मिस्टर जुल्फोकार टाइगर लगातार 19 सालों से उत्तराखंड में काम कर रहे हैं। इस कार्यकाल के दौरान उन्होंने अपने दोस्तों के साथ मिलकर जेड.ए इंटरनेशनल फ़िल्म प्रोडक्शन बनाया और साथ ही बॉलीवुड एक्टिंग स्कूल ऑफ आर्टस की स्थापना भी की। अब एक कदम और आगे बढ़ाते हुए बॉलीवुड एक्टिंग स्कूल ऑफ आर्ट्स के सहयोग से 100 बॉलीवुड रीमिक्स गाने पेश करने जा रहा है जिसमे उत्तराखंड के कलाकारों को मौका मिलेगा। बता दें कि गानों में मौका देने के लिए कलाकारों का ऑडिशन लिया जाएगा|! ये ऑडिशन घंटाघर स्तिथ बॉलीवुड एक्टिंग स्कूल ऑफ आर्ट्स में आयोजित किये जायेंगे जिसमें उत्तराखंड की प्रतिभाओं को परखने के लिए बॉलीवुड के कई दिग्गज भी नज़र आएंगे। बॉलीवुड एक्टिंग स्कूल के डायरेक्टर जुल्फोकार टाइगर ने बताया कि इस संबंध में जल्द ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री जी से भी बात की जाएगी।
Related Articles
उत्तराखंड शासन के सख्त आदेश – जिलों के लोगो को पहाड़ जाने के लिए कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य
May 10, 2021
Big Accident In Uttarakhand : बारात से लौट रही बस खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत, कई घायल
January 21, 2022
Culture Of Phuldei Uttarakhand : फूलदेई उत्तराखण्ड की संस्कृति एवं परम्पराओं से जुड़ा प्रमुख पर्व- पुष्कर धामी
March 14, 2022





































