देहरादून : सीएम तीरथ सिंह रावत कोरोनाकाल में एक्शन में नजर आ रहे हैं। सीएम सचिवालय जाते वक्त अचानक रायपुर की ओर मुड़ गए और बिना किसी पूर्व सूचना के सीधे रायपुर स्पोट्र्स स्टेडियम में बने कोविड सेंटर में पहुंच गए। यहां उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इससे पहले सीएम सिनर्जी अस्पताल में ऐसे ही औचक निरीक्षण कर चुके हैं। तो वहीं आज दोपहर सीएम तीरथ सिंह रावत निरीक्षण करने कोरोनेशन अस्पताल पहुंचे। सीएम ने कोरोनेशन में चिकित्सा व्यवस्थाओं और सुविधाओं का जायजा लिया. सीएम ने इस दौरान अधिकारियों को जरुरी व्यवस्थाओं को पूरी करने और मौजूदा हालातों को देखते हुए हर व्यवस्था चाक चौबंद करने के निर्देश दिए।
Related Articles
शहीद दुर्गा मल्ल महाविद्यालय के छात्रसंघ पदाधिकारियों ने महाविद्यालय के प्राचार्य के माध्यम से कुलसचिव को दिया ज्ञापन
July 18, 2023
Tameshwar Arya Joined The Aam Party : पौडी में कांग्रेस को बडा झटका तामेश्वर आर्य ने कांग्रेस छोड थामा आप का दामन
January 24, 2022






































