उत्तराखंडगढ़वालदेहरादून

डोईवाला–खैरा ढाबे के पास मृत अवस्था में पड़ा मिला व्यक्ति का शव

ज्योति यादव,डोईवाला। आज सुबह थाना डोईवाला पर सूचना प्राप्त हुई की खैरा ढाबा के पास मे एक व्यक्ति मृत अवस्था मे पड़ा है। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक डोईवाला द्वारा, चौकी प्रभारी लालटप्पड को निर्देशित कर मौके पर तुरन्त पुलिस बल रवाना किया गया।

जब मौके पर पुलिस पहुँची तो एक व्यक्ति एनएच से 10 मीटर अंदरमार्ग पर पड़ा था।

घटनास्थल पर मौजूद लोगो ने बताया इस व्यक्ति का नाम दिनेश पुत्र, विश्वनाथ, निवासी ग्राम रेहुवा जिला बलिया उत्तरप्रदेश उम्र 33 वर्ष है।
तथा व्यक्ति मोचीको फैक्ट्री मे कार्य करता था। पिछले 7 दिन से नोकरी पर भी नही आ रहा था, नशे का आदी था, हर वक्त शराब पिए मे रहता था।
जानकारी करने पर परिजनों का फोन नंबर प्राप्त कर घटना की जानकारी परिजनों को दी गई।
वह युवक की बॉडी को तुरंत अस्पताल भिजवाया गया, जहाँ चिकित्सक द्वारा भी उसे मृत घोषित किया गया।

शव को अस्पताल की मोर्चरी मे रखवाया गया है। परजनो के आने के उपरांत ही पंचायतनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मृतक की मृत्यु के सम्बन्ध मे जाँच की जा रही है । पोस्टमार्टम होने के उपरान्त रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम/आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
google.com, pub-3499213414506936, DIRECT, f08c47fec0942fa0