
ज्योती यादव,डोईवाला। “स्वच्छता ही सेवा” के तहत बृहस्पतिवार को शुगर मिल डोईवाला में सघन स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों ने शामिल होकर कूड़ा एकत्रित किया और उसका निस्तारण किया बृहस्पतिवार की सुबह शुगर मिल के अधिशासी निदेशक दिनेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में अभियान को चलाया गया बड़े पैमाने पर कूड़ा एकत्रित किया गया और उसका निस्तारण किया। अधिशासी निदेशक डीपी सिंह ने कर्मचारियों से कहा कि इसे नैतिक जिम्मेदारी मानकर समय-समय पर मिल में स्वच्छता अभियान को चलाया जाना चाहिए कहा कि सभी के जागरूक होने से ही स्वस्थ अभियान को गति दी जा सकती है।
इस दौरान संजय सिंह, सिद्धार्थ दीक्षित,अरविंद शर्मा,शिवानी वर्मा, सुषमा चौधरी, मीणा संधू, राममिलन, कमल बहादुर ,दिनेश कुमार, मोहित आदि तमाम लोग मौजूद रहे।







































