उत्तराखंडगढ़वालदेहरादून

उत्तराखंड अल्पसंख्यक कल्याण तथा वक्फ विकास निगम लाभार्थी संवाद कार्यक्रम….

ज्योति यादव, डोईवाला । आज डोईवाला मे उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाज कल्याण एवं अल्प संख्यक विभाग के मंत्री चन्दन राम दास ने उत्तराखंड अल्प संख्यक कल्याण विभाग की योजनाओं के अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री हुनर योजना के लाभार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करी। आर के जैन अध्यक्ष अल्प संख्यक आयोग , उत्तराखंड वक़्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स, विशिस्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम सॉफ्ट्रोनिक्स सोशल वेलफेयर सोसाइटी डोईवाला के द्वारा दिए गए प्रशिक्षण शीट मेटल एवं वेल्डिंग, सिलाई कढ़ाई, कंप्यूटर टैली के लाभार्थियों से जगदीश सिंह रावत सचिव उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग द्वारा लाभार्थियों से संवाद कराया गया। जिसमें माननीय मंत्री द्वारा कार्यक्रम में लाभार्थियों के द्वारा किये गए कार्यों की सराहना की गयी है।

साथ ही माननीय मंत्री ने सौर ऊर्जा से संचालित। चरखो से निर्मित उत्पादों का प्रशिक्षण खादी ग्रामोउद्योग द्वारा दिया जायेगा एवं उसको स्वरोजगार से जोड़ने का कार्य किया जायेगा। माननीय मंत्रीजी द्वारा संस्था के प्रशिक्षण केंद्र आई टी डी ए कैल्क डोईवाला का निरीक्षण किया गया एवं संस्था के कार्यो की प्रशंसा की गयी। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष हरविन्दर सिंह, सचिव गुरजीत कौर, मंडल अध्यक्ष राजकुमार राज, कमांडर एस एस मथाडु, सांसद प्रतिनिधि रविंदर बेलवाल, पूर्व सभासद सुंदर लोधी,मयंक, जरनैल सिंह, मंगल रौथाण, गौतम सिंह, निशा, शिल्पी, नेहा, इस्लाम अहमद, राममूर्ति, सायरा अफरोज, गुरजीत सिंह लाडी, मनप्रीत सैनी, आकाशदीप, कुणाल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन पूर्व प्रधान नरेंद्र सिंह नेगी के द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
google.com, pub-3499213414506936, DIRECT, f08c47fec0942fa0