ज्योति यादव डोईवाला: आज डोईवाला के किसान संयुक्त किसान मोर्चे के बैनर तले सुबह 11 बजे तहसील मुख्यालय पहुंचे और राज्य सरकार की किसान विरोधी नीतियों पर जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया । और किसानों को लाभकारी मूल्य 450 रुपये प्रति कुन्तल गन्ने के रेट से घोषणा करने की मांग करते हुए उप जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन भेजा । प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए किसान सभा के जिलाध्यक्ष दलजीत सिंह ने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने किसानों की तरफ से आंख मूंद रखी है । गन्ने का वर्तमान सत्र शुरू हो चुका परन्तु अभी तक राज्य सरकार ने गन्ने के रेट की घोषणा नही की जो किसानों के साथ कुठाराघात है । डोईवाला संयुक्त किसान मोर्चे के अध्यक्ष ताजेन्द्र सिंह ने कहा कि पांच वर्षों से राज्य सरकार ने गन्ने के रेट में कोई बढ़ोतरी नही की जबकि इन पांच वर्षों में बढ़ती मेंहगाई को देखते हुए गन्ने की फसल के लागत मूल्य में काफी वृद्धि हुई जिसको ध्यान में रखते हुए सरकार को 450 रुपये कुन्तल की दर से गन्ने के रेट की घोषणा करनी चाहिए । प्रदर्शन का संचालन याक़ूब अली ने किया तथा सुरेन्द्र सिंह खालसा,मोहित उनियाल, बलबीर सिंह, उमेद बोरा ने भी प्रदर्शन को सम्बोधित किया । प्रदर्शन में मुख्य रूप से पूरण सिंह, अनूप पाल सरजीत सिंह, जगजीत सिंह, शमशाद अली, साधू राम, क्रेशन सिंह ,अब्दुल हमीद, हरबिंदर सिंह, नवाबुदिन, कुतबुद्दीन, कृष्ण कुमार,शुभम कुमार,आदि काफी संख्या में लोग शामिल रहे।
Related Articles
Dhami Participated In The Virtual : मुख्यमंत्री धामी ने रायपुर में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में वर्चुअल प्रतिभाग किया
April 1, 2022
डोईवाला–रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले स्वच्छता अभियान में डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने मंदिर प्रांगण में की साफ सफाई
January 18, 2024
Anganwadi Workers Are The Backbone : मुख्यमंत्री ने एक क्लिक पर किया आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियां विभाग की रीढ़ हैं
January 7, 2022
BJP Is Building Control Rooms In Districts : मतगणना पर भाजपा बना रही मुख्यालय और जिलों में कन्ट्रोल रूम
March 9, 2022



































