
देहरादून – कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रदेश भर में कोरोना कर्फ्यू लागु किया गया है । वहीं इस दौरान कुछ लोग ऐसे भी है जो कोरोना काल में लागु इस कर्फ्यू का उल्लंघन करते आ रहे है , लिहाज़ा प्रदेश पुलिस लगातार ऐसे लोगो के खिलाफ कार्यवायी करती नजर आ रही है । मामला देहरादून थाना रानीपोखरी का है जहां पुलिस दो व्यक्तियों को कोविड कर्फ्यू के दौरान नियमों का उल्लंघन करते हुए दुकान खोलने, व दुकान में लोगों को बिठाकर शराब पिलाने के अपराध में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार हुए दोनो अभियुक्तगण के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 20/21 धारा 60/68 आबकारी अधिनियम, 188/269 आईपीसी व 51 आपदा प्रबंधन अधिनियम बनाम सुनील प्रकाश व मुकदमा अपराध संख्या 21/21 धारा 60/68 आबकारी अधिनियम, 188/269 आईपीसी व 51 आपदा प्रबंधन अधिनियम बनाम सूरत सिंह मुकदमा दर्ज किया गया है ।








































