
देहरादून। गुरुवार देर रात को आईएमए के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसकी सूचना मिलने पर थाना कैंट पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। मौके पर वाहन संख्या यूके11टीए 1485 इनोवा सफेद रंग बल्लूपुर से प्रेमनगर की तरफ जा रहा था, वाहन चालक आईएमए के पास अनियंत्रित होकर आई.एम.ए की बाउंड्री वॉल से टकरा गया जिसमें चालक सहित सवार 3 लोग घायल अवस्था हो गए। पुलिस ने तत्काल घायलों को 108 के माध्यम से अस्पताल इलाज के लिए भेजा।






































