
हरिद्वार – बुधवार की सुबह एक बहुत ही दुखद खबर साथ हुई । बता दें, कि आज यानी बुधवार को पूर्व विधायक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अम्बरीष कुमार का निधन हो गया ।वरिष्ठ नेता अम्बरीष कुमार लंबी समय से बिमारी से जूझ रहे थे । जिसके चलते अस्पताल में ईलाज़ के दौरान उनका निधन हो गया ।गौर करने वाली बात यह है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अम्बरीष कुमार राहुल गांधी के क़रीबियों में से एक थे । वहीं अम्बरीष कुमार के यूं अलविदा कहने से कांग्रेस पार्टी गम में डूबी है ।







































