
देहरादून – कारगिल शौर्य दिवस के अवसर पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल ने शहीदों को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस घुसपैठ करने वाले पाकिस्तानी सैनिकों पर भारतीय सैनिकों की जीत के उपलक्ष्य में 26 जुलाई को मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा और पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर करने वाले भारतीय सेना के वीर जांबाजों के योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। इनकी सहादत अमर रहेगी।








































