
देहरादून – कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राव मुशर्रफ अली लगातार प्रदेश के हित में काम करते आ रहे है । इसके साथ ही वे बेरोजगारी, महंगाई के लिए अपनी अवाज उठाते नजर आते हैं । राव मुशर्रफ अली के कांग्रेस पार्टी के प्रति निष्ठा व लगन के मद्देनजर और किसानों के प्रति सेवाओं को देखते हुए उनको उत्तराखंड प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी में प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर तत्काल प्रभाव से नियुक्त किया गया है ।
वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर अपनी नियुक्ति होने पर राव मुशर्रफ अली का कहना है कि वे पहले की तरह ही लगातार लोगों की सेवा में अपना योगदान देते रहेंगे । इसके साथ ही वे अपने कार्य क्षेत्र में सक्रिय रहकर कार्य करेंगे और समय-समय पर प्रदेश कार्यालय में रिपोर्ट करेंगे ।









































