ज्योति यादव,डोईवाला:तीन कृषि कानून को लेकर जहाँ लगातार किसान दिल्ली के बॉर्डर पर तम्बू गाडे बैठा है| तो वहीं लगातार किसान अन्य अन्य राज्य में महापंचायत कर रहे है, कुछ दिन पूर्व डोईवाला में भी एक महापंचायत का आयोजन हुआ था| जिसमें कई हजार किसानों सम्मिलित हुए थे। जहां भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने किसानों को संबोधित किया था। तो वही 7 अप्रैल को पोंटा साहिब के हरिपुर टोहाना में एक बड़ी महापंचायत का आयोजन होने जा रहा है| जिसमें भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत किसानों को संबोधित करेंगे। जिसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं पोंटा साहिब के किसान जगह-जगह पहुंचकर किसानों को पोंटा साहिब की महापंचायत में आने के लिए निवेदन कर रहे है| इसी प्रकार आज पोंटा साहिब के किसान डोईवाला पहुंचे और किसानों को पोंटा साहिब की महापंचायत में आने के लिए आग्रह किया।
Related Articles
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मणिपुर हिंसा पर मौन रहने के रोष में परवादून जिला कांग्रेस ने डोईवाला चौक पर किया केंद्र सरकार का पुतला दहन ।
August 11, 2023
परीक्षा परिणाम घोषित ना होने से छात्र परेशान, दीया महाविद्यालय के प्राचार्य को ज्ञापन
March 17, 2023






































