
ज्योती यादव,डोईवाला। आंगनबाड़ी केंद्र राजीव नगर में C.E.B. के तहत गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्में की गई, बाल विकास परियोजना डोईवाला के तहत भानियावाल,राजीव नगर 2 में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्में की गई
एएनएम रितु कोठारी ने कहा कि गोद भराई का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान स्वस्थ रहने और शिशु के लिए आवश्यक पोषण प्राप्त करने के लिए जागरूक करना है। कहा कि आंगनवाड़ी केंद्रों में हर महीने गोद भराई दिवस मनाया जाता है, जहां गर्भवती महिलाओं को आमंत्रित किया जाता है।
आंगनबाड़ी कार्यकत्री सीमा देवी ने बताया कि इस दौरान, गर्भवती महिलाओं को चुनरी ओढ़ाई जाती है, टीका लगाया जाता है और उन्हें पोषण, स्वास्थ्य, और स्तनपान के महत्व के बारे में जानकारी दी जाती है। गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार, जैसे कि हरी सब्जियां, फल, दूध, और सूखे मेवे खाने की सलाह दी जाती है। कहा कि महिलाओं को आयरन की गोलियां लेने, टीकाकरण कराने, और प्रसव पूर्व देखभाल के बारे में जानकारी भी दी गई,कहा कि गोद भराई कार्यक्रम में, महिलाओं को समुदाय से सामाजिक समर्थन भी मिलता है, जिससे उन्हें गर्भावस्था और मातृत्व के दौरान आत्मविश्वास मिलता है।
इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्री सीमा देवी, ANM रितु कोठारी आशा वर्कर्स व अन्य क्षेत्र की तमाम महिलाएं मौजूद रही।








































