
ज्योति यादव,डोईवाला। एयरोसिटी और नई टाउनशिप बनाने के मामले आज शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि एयरो सिटी बनाने का कोई प्रस्ताव सरकार की तरफ से नहीं है, उन्होंने यह बात कहकर एरोसिटी और नए टाउनशिप के मामले में पूर्ण विराम लगा दिया है।
शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि मारखम ग्रांट मे अभी कोई नया टाउनशिप बनाने का प्रस्ताव सरकार के पास नहीं है उन्होंने कहा कि माजरी ग्रांट और मारखम ग्रांट में किसी भी किसान की भूमि का अधिग्रहण जैसा किसी भी तरह का कोई भी नीति सरकार की नहीं है।
विपक्ष ओछी राजनीति करने से बाज नहीं आ रहा है वह क्षेत्र की भोली भाली जनता को बहका रहा है, कहा कि जल्द ही अधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा कर दी जाएगी।
इस मौके पर माजरी मंडल महामंत्री मंगल रौथाण, प्रदेश मंत्री विशाल छेत्री, पूर्व प्रधान मारखम ग्रांट परविंदर सिंह बाउ, महिला मोर्चा जिला मंत्री मंजू नेगी, मनिंदर सिंह,विनय जिंदल,मनमोहन सिंह आदि मौजूद रहे।








































