देहरादून :राजधानी में चोरो के होंसले बुलंद शहर कोतवाली क्षेत्र के चकराता रोड स्थित मोबाईल शोरूम में से करीब एक दर्जन महंगे मोबाइल फोन, टैबलेट व डमी फोन पर चोरों ने सुबह तड़के हाथ साफ कर दिया है। चोर इतने शातिर थे कि घन्टाघर पर तैनात रहने वाली पिकेट के जाने के समय वारदात को अंजाम दिया है।चोरी किए गए सामान की कीमत लाखो में बताई जा रही है। में पुलिस ने सूचना मिलते ही तफ्तीश शुरू कर दी है।शहर कोतवाल से लेकर अफसरो ने स्टोर का मुआयना किया। जानकारी के मुताबिक आसपास के सीसीटीवी कैमरे में करीब आधा दर्जन सन्दिग्ध सुबह के समय दिखे है।एसपी सिटी सरिता डोबाल के मुताबिक पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर बदमाशो को दबोचने में जुटी है।
Related Articles
भाजपा विधायक यौन शोषण मामला: जाने अधिवक्ता ने सचिव गृह को लिखा पत्र, सीबीआई जांच का अनुरोध किया
September 15, 2020
बिजली के बढ़ते दामो व बढ़ती महगाई को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डोईवाला चौक पर राज्य सरकार का पुतला फूंका…!
December 16, 2022






































