

संवाददाता(देहरादून): राजधानी में अपनी मांगों को लेकर 4 आंदोलनकारी सीएम आवास तक पहुंच गए।हालांकि पहले से अलर्ट पुलिस व एलआईयू टीम ने इन्हें आगे बढ़ने से रोक लिया। आंदोलनकारियों की अपनी कुछ मांगो के साथ ही सभी को समान पेंशन को दिए जाने की मांग है। सीएम आवास तक पहुंचे आंदोलनकारीयो में से एक पौड़ी और तीन उत्तरकाशी के रहने वाले बताये जा रहे है। फ़िलहाल सभी को समझा बुझाकर मनाने का प्रयास किया जा रहा है।







































