
ज्योति यादव। बड़कोट वन क्षेत्र के रैना पुर ग्राम पंचायत के घमंडपुर गांव में हाथी ने रविवार की रात 3 बजे गांव के ग्रामीण धर्म सिंह पंवार के घर की बाउंड्री वॉल को तोड़कर आंगन में आ धमका फिर दूसरे साइड की बाउंड्री वॉल को तोड़कर गांव में प्रधान संसार सिंह के गेहूं के खेत में पहुंचा और फसल को काफी नुकसान पहुंचाया।

गांव में ग्रामीणों ने हाथी का विडियो भी बनाया और वन विभाग के अधिकारियों को देते हुए हाथियों की रोकथाम की मांग की।
बड़कोट वन क्षेत्र के डिप्टी रेंजर ने लिया नुकसान का जायजा कहा प्रार्थना पत्र मिलने पर मुआवजे की होगी कारवाई।
फिलहाल हाथी की आबादी में रोकथाम के लिए फेंसिंग वायर के साथ खाई खुदवाने की बात कही।







































