दिल्ली
आप विधायक का कोरोना से निधन, केजरीवाल ने जताया शोक

दिल्ली – दिल्ली के राजौरी गार्डन से आम आदमी पार्टी के विधायक रह चुके जरनैल सिंह का गुरुवार सुबह कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया। उनकी मौत पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दुख जताया है।अरविंद केजरीवाल ने उनके निधन पर शोक जताते हुए लिखा है, पूर्व आप विधायक जरनैल सिंह जी के निधन से बेहद दुखी हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। उन्हें समाज की भलाई के लिए दिए गए उनके योगदानों के लिए हमेशा याद किया जाएगा।जरनैल सिंह तात्कालीन गृह मंत्री पी चिदंबरम पर जूता फेंककर चर्चा में आए थे। इसी के बाद उन्होंने आप से चुनाव लड़ा और उन्हें जीत मिली। सिर्फ यही नहीं जरनैल सिंह ने 1984 के दंगों का विरोध कर अपनी अलग पहंचान बनाई थी।







































