उत्तराखंडगढ़वालदेहरादून

सौंदर्यम सैलून एवं इंस्टिट्यूट का उद्घाटन, निर्धन वर्ग को मिलेगा निशुल्क सौंदर्य प्रशिक्षण……!

 

ज्योति यादव,डोईवाला। भानियावाला स्थित दुर्गा चौक के निकट आज सौंदर्यम सैलून एवं इंस्टिट्यूट का उद्घाटन ,श्री हनुमान चालीसा संगठन द्वारा संरक्षित सैलून एवं इंस्टिट्यूट का सोमवार को धूमधाम से उद्घाटन किया गया।

सैलून स्वामी मनीष सजवान ने बताया की यह सैलून के माध्यम से हम केवल यही दर्शना चाहते हैं कि कोई भी कार्य छोटा या बड़ा नहीं होता, सभी कार्य एक समान होते हैं। अधिकांश देखा गया है कि हिंदू समाज के लोग इस तरह के काम को छोटा समझते हैं, जिसका लाभ अन्य समाज के वर्ग उठाते है और अन्य कोई विकल्प ना होने के चलते हिंदू महिलाओं व पुरुषों को पार्लर, कटिंग, कलर्स व अन्य इस प्रकार के कार्यों के लिए मजबूरन अन्य जगहों पर जाना पड़ता है। साथ ही उन्होंने बताया की सैलून के माध्यम से गरीब व निर्धन तत्वों के लोगों को नि:शुल्क ब्यूटी प्रशिक्षण की शिक्षा दी जाएगी। इस दौरान आनंद पंवार, विक्रम नेगी, संपूर्ण रावत, विनय कंडवाल, महिपाल कृषाली, दिनेश व सभी हनुमान चालीसा संगठन के साथ कई आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
google.com, pub-3499213414506936, DIRECT, f08c47fec0942fa0