उत्तराखंडउधम सिंह नगरकुमाऊंक्राइम

युवती ने फांसी लगाकर की जीवन लीला समाप्त

दिनेशपुर। बीएड की छात्रा ने अज्ञात कारणों के चलते फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिसके बाद पुलिस जाँच में जुट गयी है।
थाना क्षेत्र के अंतर्गत चक्कीमोड़ दिलीप नगर निवासी 28 वर्षीय युवती बीएड तृतीय वर्ष की छात्रा थी। गुरुवार अज्ञात कारणों के चलते उसने अपने कमरे में फाँसी लगा कर आत्महत्या कर ली। जब परिजनों ने युवती को फंदे में लटके देखा तो उनके होश उड़ गये। उनके द्वारा तुरन्त युवती को फंदे से उतार कर 108 एम्बुलेंस के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ केंद्र गदरपुर ले जाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर चिकित्सालय पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया। वहीं पुलिस घटना की जाँच पड़ताल में जुट गयी है। युवती की मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पायेगा। वहीं मृतका के पिता अली हसन ने बताया कि उनकी बेटी काफी समय से डिप्रेशन में चल रही थी। जिसका इलाज जिला अस्पताल रुद्रपुर में चल रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
google.com, pub-3499213414506936, DIRECT, f08c47fec0942fa0