

संवाददाता(ऋषिकेश) : पुलिस ने लक्ष्मणझूला क्षेत्र में करीब दो माह पहले चर्चाओं में रहे अश्लील वीडियो प्रकरण में एक अमेरिकन महिला को गिरफ्तार किया है। मुनिकीरेती थाना प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि लक्ष्मणझूला के एक होटल में अश्लील वीडियो बनाने के मामले में फरार चल रही अमेरिकन महिला को पकड़ लिया है। उसकी पहचान टोरी लेनिट, यूएसए के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि उक्त प्रकरण में पहले एक फ्रांसीसी महिला और स्थानीय फोटोग्राफर हत्थे चढ़ चुके हैं।








































