
रिपोर्ट- ज्योति यादव
डोईवाला – डोईवाला के प्रेम नगर रेलवे फाटक के पास कई सालों से कब्जा कर कच्चे मकान बनाकर रह रहे लोगों का रेलवे प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाया गया । इन लोगों का कहना था कि ये कई सालों से यहां रह रहे हैं, अभी तक इनके पास रहने की कोई जगह नहीं है । प्रशासन से इनकी मदद के लिए अभी कोई सामने नहीं आया है इनमें से एक गर्भवती महिला भी है भारत भूषण पेले द्वारा इन लोगों के समर्थन के लिए एसडीएम को ज्ञापन भी दिया गया । जिससे कि इन्हें जमीन खाली करने के लिए 15 दिन की मोहलत भी मिली, लेकिन कोई उचित जगह ना मिलने के कारण यह लोग वहां से नहीं जा पाए, तो आज रेलवे प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाया गया।








































