
ज्योती यादव,डोईवाला। बाल विकास और महिला सशक्तिकरण विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को प्रेम नगर बाजार आंगनबाड़ी केंद्र में एकल महिला का स्वरोजगार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में एकल महिलाओं को सुरक्षा के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही के सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया गया, प्रेम नगर बाजार आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में विभाग की सुपरवाइजर पुष्पा सिंह ने योजना संबंधित विभिन्न जानकारियां महिलाओं को दी ओर बताया कि योजना के तहत 21 से 50 वर्ष की निराश्रित महिलाओं को रोजगार देकर अपना भरण पोषण कर सके, कहा कि इस योजना का मकसद महिलाएं स्वयं का व्यवसाय कर आर्थिक को मजबूत कर सकती है बताया कि 2 लाख की धनराशि सरकार द्वारा महिला को दी जाएगी जिसमें 25%प्रतिशत महिला द्वारा ब्याज किया जाना है।
इस दौरान आनंदमई,परमजीत कौर,हरजिंदर कौर,कोमल, आकांक्षा, मधु,माया, मीनाक्षी,जसविंदर बलेश,रजनी, राधा,नुसरत,मीणा,शशि आदि महिलाएं मौजूद रही।








































