उत्तराखंडगढ़वालदेहरादून

डोईवाला–सरकार की योजना के तहत,आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां घर-घर पहुंच रही पोषण संदेश…

डोईवाला–सरकार की योजना के तहत,आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां घर-घर पहुंच रही पोषण संदेश...

ज्योती यादव, डोईवाला। डोईवाला के बारूवाला टीचर्स कॉलोनी में आंगनबाड़ी कार्यकत्री प्रभा चमोली व मीरा नेगी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में किशोरियों एवं व्यस्क महिलाओं के वजन की समीक्षा मैप के बारे में जानकारी दी गई साथ ही किशोरियों का वजन भी किया गया।
बता दें कि सरकार द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सितंबर माह को पोषण माह और “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान कार्य दिया गया है यह कार्यक्रम 2 अक्टूबर तक चलेगा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री प्रभा चमोली ने बताया कि यह अभियान महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर केंद्रित है, जिसमें स्वास्थ्य शिविर, पोषण परामर्श और अन्य गतिविधियाँ आयोजित की जा रही है साथ ही सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में महिलाओं और किशोरियों को पोषण संबंधी जानकारी और सेवाएं प्रदान की जा रही है।

कार्यकत्री मीरा ने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं और किशोरियों को खान-पान के बारे में जानकारी दी गई जैसे स्वस्थ आहार, कम कैलोरी वाले पौष्टिक भोजन,ताजे फल सब्जियां, साबुत अनाज वाले प्रोटीन जैसे चिकन और मछली खाएं मीठे पदार्थ से बच्चे ज्यादा नमक वाले खाना खाएं और वसा वाले तले हुए खाना खाने व बच्चे बाहर का खाने से बचे।
साथ ही किशोरियों में व्यस्क महिलाओं के विषयों की भी जानकारी दी गई। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ क्षेत्र की कई महिलाएं व किशोरियां मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
google.com, pub-3499213414506936, DIRECT, f08c47fec0942fa0