
ज्योति यादव,डोईवाला। आज एसपी देहात कमलेश उपाध्याय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हररावाला में हुई बड़ी चोरी का खुलासा किया।
कहा चोरी की घटना के सभी आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।
चोरी किया गया माल और नकदी भी शत प्रतिशत की बरामद हुई।
बताया कि आरोपी रुड़की के निवासी है। वह
हर्रा वाला में अमरदीप मिश्रा के घर उस समय चोरी की घटना को दिया था चोरों ने अंजाम, जब घर के लोग शाम 7 बजे गए थे हाट बाजार।
लगभग 10 लाख की हुई थी चोरी।
जिसमे नकदी और सोने के आभूषण भी थे शामिल।
चोरी की घटना का खुलासा करने पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस टीम को दस हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की।
साथ ही हर्रा वाला के पीड़ित अमरदीप मिश्रा और तमाम लोगों ने डोईवाला कोतवाली पहुंचकर घटना का खुलासा करने वाली टीम को फूलों का बुके देकर सम्मानित किया।
कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मुकेश त्यागी, एसएसआई राकेश शाह और हर्रा वाला पुलिस चौकी के इंचार्ज कमलेश गौड़ और उनकी टीम को लोगों ने दी बधाई।








































