उत्तराखंडगढ़वालदेहरादून

डोईवाला : कुआंवाला मे सड़क दुर्घटना में पति की मौत, पत्नी घायल…।

ज्योति यादव,डोईवाला। सड़क हादसा में हुई एक व्यक्ति की मौत और दूसरा घायल। कुआंवाला से देहरादून की ओर आ रहे एक दंपति को वाहन ने टक्कर मार दी, दुर्घटना में पति की मृत्यु हो गई और पत्नी घायल हैं। रविवार को हुए इस सड़क हादसे में मृतक के पिता शलेन्द्र सिंह निवासी ग्राम जाखणी श्रीनगर द्वारा डोईवाला कोतवाली में अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की गई। शिकायतकर्ता शलेन्द्र सिंह ने बताया की रविवार को उनका बेटा और बहू अपनी मोटरसाइकिल से आ रहे थे की तभी एक गाड़ी संख्या HR10AJ 6432 ने उनको पीछे से टक्कर मारकर घायल कर दिया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों द्वारा उनके 33 वर्षीय पुत्र नवीन कुमार को मृत घोषित कर दिया गया, वहीं उनकी पुत्रवधु रीना (30) अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
google.com, pub-3499213414506936, DIRECT, f08c47fec0942fa0