
ज्योती यादव,डोईवाला। डोईवाला वार्ड नंबर 12 राजीव नगर की सभासद बबीता के प्रयासों का फल क्षेत्र के लोगों को बारात घर बाउंड्री वॉल के रूप में मिला।
लगभग 25 लाख की लागत से बनी बाउंड्री वॉल का बुधवार को विधि पूर्वक नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी,सभासद बबीता वह सभासद प्रतिनिधि अनुज कालरा द्वारा क्षेत्र वासियों की उपस्थिति में रिबन काटकर किया गया।
आपको बता दें कि लंबे समय से वार्ड नंबर 12 राजीव नगर में बारात घर की मांग को लेकर नगर पालिका बोर्ड बैठक में भी सभासद बबीता ने कई बार प्रस्ताव दिया लंबे संघर्ष के बाद क्षेत्र के लोगों को बारात घर की सुरक्षा मिली क्षेत्र में खुशी की लहर है स्थानीय लोगों ने कहा कि गरीबों की लड़कियों की शादी, जन्मदिन, बारात ठहरना आदि विभिन्न कार्यों के लिए बारात घर की सुरक्षा बाउंड्री वॉल होना अति आवश्यक था जिसकी आज मांग पूरी होने से क्षेत्र वासियों ने नगर पालिका अध्यक्ष सभासद बबीता व सभासद प्रतिनिधि अनुज कालरा को शुभकामनाएं वह आभार व्यक्त किया।
सभासद बबीता व सभासद प्रतिनिधि अनुज कालरा ने कहा कि जनता ने विश्वास के साथ उन्हें अपना प्रतिनिधि चुना है कहा कि वह क्षेत्र की प्रगति व जनता की भलाई के लिए आगे भी विकास कार्य करते रहेंगे।
इस दौरान होती लाल, रामपाल सिंह,किशन कुमार,राकेश नौटियाल,राजेश कुमार,प्रवीण प्रजापति,दीपक,सतीश, गौतम ,प्रदीप कुमार, शकुंतला देवी, गंगा थापा, कमलेश देवी, आशा देवी आदि मौजूद है।







































