देहरादून: यातायात पुलिस द्वारा मनाये गये 32 वें सडक सुरक्षा माह का आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय देहरादून में समापन किया गया। पुलिस अधीक्षक यातायात स्वप्न किशोर सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय सभागार में उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं गणमान्य व्यक्तियों को सडक सुरक्षा के उद्देश्य एवं इसके महत्व के सम्बन्ध में जानकारी दी। निबंध व पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में एसएसपी योगेन्द्र सिंह रावत ने यातायात के प्रति व्यवहार को अपने दैनिक क्रिया-कलापों में सम्मिलित करने, यातायात के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का नियमित निर्वहन करने एवं यातायात नियमों को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाये जाने की अपील की। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील करते हुए नाबालिग को वाहन चलाने के लिए नहीं देने की बात की।
Related Articles
डोईवाला–”सेवा पर्व”के उपलक्ष में वन विभाग द्वारा लगाए गए विभिन्न प्रजातियों के 300 पौधे, कार्यक्रम में पहुंचे विधायक बृजभूषण गैरोला….
September 19, 2025
डोईवाला–माजरी ग्रांट शेरगढ़ में जाखन नदी के तेज बहाव से बह गया पक्का मकान, देखिए ये वीडियो…
August 14, 2023
डोईवाला–नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेसियों ने नगर चौक पर कैंडल जलाकर निकाली पैदल मार्च..
January 17, 2024





































