देहरादून: रायपुर थाने की पुलिस ने खतरनाक रैश ड्राइविंग / नाबालिक बच्चों द्वारा वाहन चलाना, बुलेट में रेट्रो साइलेंसर एवं पटाखे फोड़ना व तीन सवारी बैठा कर बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाते हुए कारवाई की। इस दौरान पुलिस ने 115 दोपहिया वाहन सीज किए। रायपुर थानाध्यक्ष दिलवर सिंह नेगी के अनुसार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चूना भट्टा, मुख्य सड़क रायपुर, मालदेवता सड़क महाराणा प्रताप कॉलेज, सहस्त्रधारा रोड तपोवन रोड पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान ये कारवाई की गई।
Related Articles
संघर्ष करने के संकल्प के साथ ही सम्पन्न हुई सीटू से सम्बद्ध उत्तराखंड भोजनमाता कामगार यूनियन की बैठक
July 25, 2021
महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के आउटलेट का उद्घाटन करने पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष
March 21, 2025






































