देहरादून: रायपुर थाने की पुलिस ने खतरनाक रैश ड्राइविंग / नाबालिक बच्चों द्वारा वाहन चलाना, बुलेट में रेट्रो साइलेंसर एवं पटाखे फोड़ना व तीन सवारी बैठा कर बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाते हुए कारवाई की। इस दौरान पुलिस ने 115 दोपहिया वाहन सीज किए। रायपुर थानाध्यक्ष दिलवर सिंह नेगी के अनुसार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चूना भट्टा, मुख्य सड़क रायपुर, मालदेवता सड़क महाराणा प्रताप कॉलेज, सहस्त्रधारा रोड तपोवन रोड पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान ये कारवाई की गई।
Related Articles
उत्तराखंड: एक बार फिर से हरदा ने उत्तराखंड के लिए जताई चिंता, टैग कर लिखी सीएम को अपनी बात
September 28, 2020
विधानसभा भवन में हुआ कोविड वैक्सीन कैम्प का आयोजन, अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल भी कैम्प का निरक्षण करने पहुचे
June 23, 2021






































