देहरादून – प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज दून सैनिक इंस्टीट्यूट गढ़ी कैंट में राष्ट्रीय कैडेट कोर के अपर महानिदेशक रहे मेजर जनरल स्वर्गीय केजे बाबू को पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी । इस कठिन घड़ी में मुख्यमंत्री ने केजे बाबू के परिजनों को सांत्वना दी । इस दौरान मुख्यमंत्री ने कुछ अहम बातें भी कहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि मेजर जनरल के केजे बापू ने अपना पूरा जीवन भारत माता की सेवा में लगाया । उनके सराहनीय कार्यों के लिए उन्हें युद्ध सेना मेडल भी दिया गया । मुख्यमंत्री ने केजे बाबू को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने दायित्व का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी के साथ किया।
Related Articles
कोरोना कर्फ्यू में लागू नियमों की उड़ रही धज्जियां, यह है राजधानी देहरादून का हाल, देखें तस्वीरें
June 18, 2021
खून जमा देने वाली ठंड में भी सरहद की सुरक्षा को डटे हैं जवान, चीन सीमा पर देखें उनका जज्बा
February 8, 2022






































